DC Motor में Torque की गणना कैसे करें? | Torque Formula in Hindi

0
डीसी मोटर (DC Motor) एक ऐसी विद्युत मशीन है जो विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदलती है। किसी भी डीसी मोटर का मुख्य उद्देश्य घूर्णन (Rotation) उत्पन्न करना होता है, और यह घूर्णन मोटर में उत्पन्न टॉर्क (Torque) के कारण होता है। टॉर्क ही वह बल है जो मोटर के शाफ्ट को घुमाने का कार्य करता है।

जब आर्मेचर में धारा प्रवाहित होती है और वह चुंबकीय क्षेत्र के संपर्क में आता है, तब एक बल उत्पन्न होता है। यही बल घूर्णन बल या टॉर्क कहलाता है। डीसी मोटर में टॉर्क की गणना विद्युत एवं यांत्रिक सिद्धांतों के आधार पर की जाती है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे ITI, Polytechnic और अन्य तकनीकी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है।

इस लेख में हम डीसी मोटर में उत्पन्न बलाघूर्ण (Torque) की परिभाषा, उसका सूत्र, गणना विधि तथा उससे संबंधित महत्वपूर्ण अवधारणाओं को सरल भाषा में समझेंगे।

“आर्मेचर पर लगने वाले ऐंठन बल या घूर्णन बल को टॉर्क कहते है। टॉर्क आर्मेचर पर लगने वाले बल तथा आर्मेचर की त्रिज्या के गुणनफल के बराबर होता है।"
DC Motor torque formula in Hindi diagram


T= F×r न्यूटन–मीटर
  • जहां– F= बल, न्यूटन में
  • r= त्रिज्या, मीटर में

एक चक्कर द्वारा किया गया कार्य W= F×S
या W= F×2πr
N चक्कर में W= n×F×2πr जूल
  • 1 सेकेंड में शक्ति
P= W/t = कार्य/ समय
P= n×F×2πr/1 जूल/सेकेंड या वाट
P= 2πn× (F×r)
चूकी F×r= T इसलिए

P= 2πnT

मोटर की जो शक्ति होगी (वैद्युत शक्ति) जो आर्मेचर में गई है जिसके बदले में हमे कार्य मिलेगा अथवा जिसके बदले यांत्रिक ऊर्जा मिलेगी यह वास्तव में 2πnT के बराबर होती है।
मशीन में जो उत्पन्न यांत्रिक शक्ति होती है यह उत्पन्न यांत्रिक शक्ति बैक ईएमएफ (back emf)×आर्मेचर के बराबर होती है।
एक मशीन में उत्पन्न यांत्रिक शक्ति= Eb×Ia
Eb×Ia= 2πn×T
Φ×Z×n×P/A×Ia= 2πn×Ta
Ta= Φ×Z×n×P×Ia/A×2πn
या Ta= Φ×Z×P×Ia/2πA
या Ta= 1/6.28×Φ×Z×P×Ia/A
DC Motor Torque Formula

Ta= 0.159×Φ×Z×P×Ia/A
या Ta= K×Φ×Ia
DC Motor Ka Balaghurn

  • जहां Z,P,A और 0.159 नियतांक (constant) है तथा कभी नही बदलेंगे।

डीसी मोटर में जब अन्य कारक स्थिर रखे जाए तो आर्मेचर टॉर्क फील्ड फ्लक्स और आर्मेचर करंट (armature current) दोनो के समानुपाती होता है। अन्य सभी कारक नियत रखने पर एक डीसी मोटर का आर्मेचर टॉर्क विभिन्न फ्लक्स तथा आर्मेचर करंट के समानुपाती होता है।
आर्मेचर टार्क Ta= P/2πn = Eb×Ia×9.55/N

डीसी मोटर में टार्क क्या होता है?— डीसी मोटर के आर्मेचर पर लगने वाले ऐंठन बल या घूर्णन बल को टॉर्क कहते है।

डीसी मोटर के आर्मेचर को मिलने वाली विद्युत शक्ति— आर्मेचर को दी गई वोल्टेज से आर्मेचर वोल्टेज ड्रॉप घटा देने के बाद कुल Eb होगा।
Eb= Vt—Va
शक्ति P= V×I
या P= Eb×Ia

एक डीसी मोटर का शाफ्ट टार्क कभी भी आर्मेचर टॉर्क के बराबर नहीं होता है इसका कारण यह है की आर्मेचर टॉर्क में से रोटेशन लॉस (rotation loss) घटता है तथा उसके बाद में जितना भी टॉर्क बचता है वह शाफ्ट टॉर्क कहलाता है।
Tsh= Ta—Rotational loss

शाफ्ट टॉर्क Tsh= घूर्णन हानियां

आर्मेचर टॉर्क ज्यादा तथा शाफ्ट टॉर्क कम होता है। तथा शाफ्ट पर उत्पन्न शक्ति B.H.P कहलाती है।
Ta>Tsh
Tsh= P/2πn×RPS
Tsh= वॉट × 60/2πn RPM
Tsh= BHP×735.5×60/2πn RPM
Tsh= वॉट/2πn RPS
Tsh= B.H.P×735.5/2πn RPS
Torque in dc motor

FAQ — Torque In DC Motor


प्रश्न 01: डीसी मोटर में टॉर्क (Torque) क्या होता है?
डीसी मोटर में टॉर्क वह घूर्णन बल है जो मोटर के शाफ्ट को घुमाने का कार्य करता है। यह आर्मेचर में प्रवाहित धारा और चुंबकीय फ्लक्स के कारण उत्पन्न होता है।

प्रश्न 02: डीसी मोटर का टॉर्क किस पर निर्भर करता है?
डीसी मोटर का टॉर्क फ्लक्स (ϕ) और आर्मेचर धारा (Ia) के समानुपाती होता है।
अर्थात: T ∝ ϕ × Ia

प्रश्न 03: डीसी सीरीज मोटर में टॉर्क अधिक क्यों होता है?
डीसी सीरीज मोटर में फ्लक्स और आर्मेचर धारा दोनों एक साथ बढ़ते हैं, जिससे प्रारंभिक टॉर्क (Starting Torque) बहुत अधिक हो जाता है।

प्रश्न 04: टॉर्क की SI इकाई क्या है?
टॉर्क की SI इकाई न्यूटन-मीटर (Nm) है।

प्रश्न 05: एक DC शंट मोटर में बलाघूर्ण किसके समानुपाती होता है?
(A) आर्मेचर धारा
(B) (आर्मेचर धारा)²
(C) एम्पियर कुंडली
(D) (एम्पियर कुंडली)²
उत्तर: A

डीसी मोटर में बल का आघूर्ण या घूर्णन की गणना कैसे करते है?


“डीसी मोटर में टॉर्क (बलाघूर्ण) वह घूर्णन बल है जो मोटर के शाफ्ट को घुमाता है। जब आर्मेचर में धारा (Ia) प्रवाहित होती है और वह चुंबकीय क्षेत्र (Flux, ϕ) में स्थित होता है, तब उस पर एक बल लगता है। यही बल शाफ्ट को घुमाने का कार्य करता है।"

Call To Action (CTA)


अगर आपको डीसी मोटर में टॉर्क की गणना समझ में आई हो, तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ITI, Polytechnic और BTSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए Electric Topic को फॉलो करें और ऐसे ही महत्वपूर्ण नोट्स पढ़ते रहें।

अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box. All the comments are Reviewed by Admin.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top