हैलोजन लैम्प कैसे काम करता है? | Halogen Lamp Kya Hota Hai

0
हैलोजन लैम्प (Halogen Lamp In Hindi)— इस लैम्प की मुख्य विशेषता यह होती है कि इसमें आर्गन और नाइट्रोजन गैस के अलावा एक हैलोजन गैस और डाल दी जाती है। (हैलोजन गैस में आयोडीन, ब्रोमीन, क्लोरिन और फ्लोरीन गैस होती है।
Halogen Lamp
Halogen Lamp In Hindi

इस लैम्प में फिलामेंट, टंगस्टन का होता है तथा लैम्प उद्दीप्त लैम्प (Incandescent Lamp) की तरह होता है। अन्तर केवल इतना होता है की आर्गन, नाइट्रोजन के साथ जो उद्दीप्त लैंप टंगस्टन फिलामेंट का था उसी ट्यूब में एक हैलोजन गैस डाल दिया जाता है। लैंप में हैलोजन गैस डालने से यह फायदा होता है कि जब लैंप काम करता है तब टंगस्टन से अणु वाष्पकृत होकर दूर जाते है। उद्दीप्त लैंप में अणु के वापस आने का कोई रास्ता नही होता है इसलिए धीरे धीरे टंगस्टन घिस जाता है और फिलामेंट लैंप फ्यूज हो जाता है या कार्यकारी लाइफ कम हो जाती है परन्तु हैलोजन लैंप में हैलोजन गैस डालने से एक लाभ यह मिलता है की जो टंगस्टन के अणु प्रकाश देते समय वाष्पकृत होकर दूर गए थे या दीवारों से टकराए थे हैलोजन गैस के कारण लैंप बंद होने पर वे पुनः उसी फिलामेंट पर आकर चिपक जाते है अर्थात टंगस्टन पुनः मजबूत हो जाता है या कह सकते है की लैंप का फिलामेंट कभी कंज्यूम (consume) नही होता है। हैलोजन लैंप का यह एक विशेष फायदा है।

हैलोजन लैंप की कार्य प्रणाली (Working Principle Of Halogen Lamp In Hindi)— हैलोजन लैंप में हैलोजन गैस की उपस्थिति का एक विशेष फायदा यह होता है कि टंगस्टन धातु के वाष्पीकृत अणु फिर से उस फिलामेंट पर इक्कठे हो जाते हैं। टंगस्टन के वाष्पीकृत अणु दूर तक न फैले इसलिए नली थोड़ी सकरी बनाई जाती है। और उच्च तापमान (high temperature) सहन करने वाले पदार्थ (material) की बनाई जाती है। इसका फायदा यह है की फिलामेंट उच्च तापमान तक गर्म हो सकता हैं और अधिक प्रकाश दे सकता है।

हैलोजन लैम्प की विशेषता (Characteristics Of Halogen Lamp)— एक हैलोजन लैम्प में निम्नलिखित विशेषता होती है।
1. यह लैंप क्वार्ट्ज कांच का बना होता है तथा इसका फिलामेंट टंगस्टन का होता है।
2. इसमें आर्गन + नाइट्रोजन और हैलोजन गैस भरी होती है।
3. हैलोजन गैस के कारण वाष्पकृत टंगस्टन की अणु/कण लैंप बंद होने पर पुनः टंगस्टन फिलामेंट पर चिपक जाते है जिससे टंगस्टन फिलामेंट जल्दी घिसता नही है तथा लैंप की आयु बढ़ जाती है।
4. हैलोजन लैंप की दक्षता 35 ल्यूमेन/वॉट होती है।
5. यह एक मात्र ऐसा लैंप है जिसे नंगो हाथो से नही छूना चाहिए अन्यथा लैंप टूट जाता है।
6. हैलोजन लैंप का रंग प्रतिपादन सूचकांक (CRI) 100 होता है। (उद्दीप्त लैंप के समान)
7. हैलोजन लैंप का प्रकाश बहुत तेज होता है अतः इसे फ्लूड लाइट (flood light) की क्षेणी में भी रखा जाता है। (flood light) का अर्थ होता है एक साथ तेज प्रकाश देना।

हैलोजन लैंप का लाभ (Advantage Of Halogen Lamp)— एक हैलोजन लैंप के निम्नलिखित लाभ होते है।
1. इस लैंप का आकार (size) बहुत छोटा होता है।
2. हैलोजन लैंप कई रंगों में बनाए जा सकते है।
3. यह लैंप अंदर से काला नही होता है, इसलिए इसके आउटपुट में कोई बदलाव नहीं होता है।

हैलोजन लैंप का उपयोग (Uses of Halogen Lamp)— हैलोजन लैंप का उपयोग कंपनियों के बाहर, खेल के मैदान, पार्क और फैक्ट्रियों में रोशनी करने के लिए किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box. All the comments are Reviewed by Admin.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top