5S System क्या है? | 5S के 5 Steps Example सहित | 5S Meaning in Hindi

1
5S प्रणाली क्या है? (5S Kya Hai)— 5S एक वर्कप्लेस आर्गेनाइजेशन मेथड (Workplace Organization Method) है, जो कार्यस्थल की दक्षता में सुधार करता है। इस प्रणाली में पांच चरण है प्रत्येक चरण अंग्रेजी वर्णमाला के S अक्षर से शुरु होता है।
5S System
5S System In Hindi

5S सिस्टम की परिभाषा (5S System In Hindi)— 5S सिस्टम को जापान में विकसित किया गया था। 5S पांच जापानी शब्द  Seiri, Seiton, Seiso, Seiketsu और Shitsuke से मिलकर बना है। इन शब्दों के अर्थ क्रमशः Short, Set In Order, Shine, Standardize और Sustain है।

1. शॉर्ट (Short)— शॉर्ट स्टेज का अर्थ होता है सही चयन इस स्टेज में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखते है।
(A) इसमें केवल आवश्यक वस्तुओं को रखते है तथा अनावश्यक वस्तुओ को हटा देते है।
(B) अनावश्यक वस्तुओ को सही जगह पर रखने की कोशिश करते है तथा अनावश्यक वस्तुओ को जमा होने से रोकते है।
(C) इसमें रखी जाने वाली आवश्यक वस्तुओं का मूल्यांकन करते है तथा कार्यस्थल से अनावश्यक सामान को पृथक कर देते है।
(D) कार्यस्थल पर कुशल पर्वेक्षक रखते है तथा इस बात का ध्यान देते है की कार्यस्थल पर कोई बेकार सामान तो नही पड़ा है न।
(E) अनावश्यक वस्तुओ को निकले और उन्ही वस्तुओ को रखे जिसकी आवश्यकता हो इसमें आवश्यक और अनावश्यक वस्तुओ की लिस्ट बनाकर छटनी करनी चाहिए।
(F) इसमें अनावश्यक वस्तुओ के संग्रह को रोकना चाहिए तथा आवश्यक वस्तुओं का ही संग्रह करना चाहिए।

2. सेट (Set)— इस स्टेज में कार्यस्थल को व्यवस्थित करते है तथा इस बात का ध्यान रखते है की कार्यस्थल पर सभी सामान को उनके निश्चित किए गए स्थान पर ही रखे।
इस स्टेज का उद्देश्य कार्यस्थल पर समय की बर्बादी को रोकना और कार्य करने के तरीके को सरल बनाना है। कार्यस्थल पर वस्तुओ को सही से रखने का ये फायदा है की रखा गया समान आसानी से मिल जाता है।


3. साइन (Shine)— इस स्टेज में इस बात का ध्यान रखा जाता है की कार्यस्थल पर साफ सफाई रहे। कार्यस्थल पर समय–समय पर साफ सफाई का निरीक्षण भी करते रहना चाहिए। जिससे कार्यस्थल कार्य करने योग्य बना रहा।

4. स्टैंडरडाइज (Standardize)— इस स्टेज में कार्यस्थल को मानक के अनुसार बनाने के प्रयत्न करते है। तथा कार्यस्थल पर सभी वस्तुओ को मानक के अनुसार रखने का प्रयत्न करते है।

5. सस्टेन (Sustain)— इस स्टेज में निश्चित समय पर कार्य का निरीक्षण करने का ध्यान रखते है। तथा प्रशिक्षण और अनुशासन का ख्याल रखते है और कार्य को समाप्त करने तक जारी रखते है।

5S प्रणाली का महत्व— किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता यह सुनिश्चित करती है की यदि किसी उत्पाद को उपभोक्ता के सामने प्रस्तुत किया जाए तो वह उस उपभोक्ता की सामाजिक, राजनैतिक तथा व्यक्तिगत आवश्यकताओ को पूर्ण करती है और एक उत्पादनकर्ता की दृष्टि से गुणवत्ता का अर्थ उत्पाद के सुनिश्चित मानक तथा उसके गुणों से है जो की बाजार में उस उत्पाद की बिक्री के लिए आवश्यक है।
इसलिए उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कार्यस्थल पर तथा उत्पादन कार्य के समय गुणवत्ता नियंत्रण तकनीक अपनाई जानी चाहिए।
गुणवत्ता का परीक्षण उत्पादन कार्य के हर चरण पर करना चाहिए। यदि किसी उत्पाद की गुणवत्ता उसके मानकों के अनुसार नही होती तो उत्पादनकर्ता को उसकी गुणवत्ता सुधारने का प्रयास करना चाहिए और यदि ऐसा संभव न हो तो ऐसे उत्पादों को बाजार मूल्य से कम में बेचा जाना चाहिए।

Post a Comment

1 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box. All the comments are Reviewed by Admin.

Post a Comment

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top