अग्निशामक यन्त्र का प्रयोग कैसे करें? | How To Use A Fire Extinguisher

0

आग बुझाने के यंत्र का प्रयोग कैसे करें? (How To Use A Fire Extinguisher In Hindi)

इस आर्टिकल में अग्निशामक यन्त्र को संचालित करने की विधि PASS (पास) के बारे में बताया गया है। PASS का पूरा नाम क्या है। तथा एक अग्निशामक यन्त्र को संचालित करने में PASS का क्या महत्व है।

PASS क्या है? (PASS In Fire Extinguisher)

अग्निशामक यन्त्र को चलाने के लिए 4 चरण (four step) बताएं गए है। जिसे संक्षेप में PASS कहां जाता है। एक अग्निशामक यन्त्र को चलाने का तरीका क्या है यदि आप जानना चाहते है तो आप को इस PASS शब्द को याद रखना होगा इस आर्टिकल में हम आप को बताएंगे की PASS क्या है तथा पास की जानकारी होने पर आप कैसे एक अग्निशामक यन्त्र को संचालित कर सकते हैं।
Fire Extinguisher Kaise Chalate Hai

चरण 1 (Step 1): PASS में पहले चरण अर्थात P का अर्थ होता है Pull अर्थात Pull The Pin
एक अग्निशामक यन्त्र को चलाने से पहले आप को उसके पिन को तोड़ना होगा इसके लिए आप को एक अग्निशामक यन्त्र के पिन के बारे में जानकारी होनी चाहिए। तथा यदि आप आग बुझाने वाले एक्सपर्ट है तो आप को जानकारी होनी चाहिए की किस तरह की आग बुझाने के लिए किस प्रकार के अग्निशामक यन्त्र का प्रयोग किया जाता है। हालांकि अग्निशामक यन्त्र पर लिखा होता है जिसे पढ़ कर आप समझ सकते है लेकिन आग लगने के दौरान इतना समय नहीं होता है की उसे पढ़ने के बाद समझे इसीलिए आज कल अग्निशामक यंत्रों की कलर कोडिंग की जा रही है जिसकी जानकारी आप को होनी चाहिए।
Fire Extinguisher Pull The Pin

स्टेप 2 (Step 2): अग्निशामक यन्त्र के ऑपरेशन में स्टेप 2 अर्थात A का अर्थ होता है। Aim अर्थात Aim At The Base Of Fire
लक्ष्य का निर्धारण करें (decide the aim) की आग का केंद्र बिन्दु कहां है, आग कहां लगी है तथा उसे कैसे बुझाया जा सकता है। अग्निशामक यन्त्र का पिन तोड़ने के बाद उसे लक्ष्य की ओर अर्थात जहां आग लगी है उसकी तरफ निशाना (target) लगाना चाहिए। ध्यान रखे अग्निशामक यन्त्र का प्रयोग करके आग बुझाते समय सदैव आग के नीचे (केंद्र बिन्दु से) से अग्निशामक का छिड़काव करना चाहिए न की आग के ऊपर छिड़काव करना चाहिए।
Fire Extinguisher Aim

स्टेप 3 (Step 3): अग्निशामक यन्त्र के संचालन का 3 स्टेप स्क्वीज (Squeeze) होता है। Squeeze अर्थात Squeeze The Lever
अग्निशामक यन्त्र के लीवर को इस प्रकार से दबाए की अग्निशामक यन्त्र में भरा मैटेरियल बाहर निकले और आग को बुझाने में मदद करें।
Fire Extinguisher Squeeze

स्टेप 4 (Step 4): अग्निशामक यन्त्र के संचालन का 3 स्टेप स्वीप (Sweep) होता है। Sweep अर्थात Sweep Side To Side
अग्निशामक यन्त्र को आग के चारों तरफ घुमाएं और आग लगे स्थान पर छिड़काव करें जिससे की आग बुझ जाए। आग बुझाने के लिए छिड़काव सदैव किनारों से करना चाहिए कभी भी आग के ऊपर छिड़काव नही करना चाहिए इससे आग नहीं बुझेगी और अग्निशामक यन्त्र का मैटेरियल भी खत्म हो जाएगा। आग बुझाने के लिए हमेशा आग के केंद्र को निर्धारित करना चाहिए।
Fire Extinguisher Sweep

PASS का क्या महत्व है? (Importance Of PASS)

किसी स्थान पर आग से होने वाली दुर्घटना को रोकने के लिए अग्निशामक यन्त्र के सही प्रचालन की जानकारी होना आवश्यक है अन्यथा अग्निशामक यन्त्र मौजूद होने के बावजूद भी आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता है और बड़ी घटना हो सकती है।
इस लिए PASS को बनाया गया जिसे स्टेप में किसी आम आदमी को भी समझा कर उसे अग्निशामक यन्त्र को चलाने की सही जानकारी दी जा सके। अग्निशामक यन्त्र को चलाने की सही जानकारी न होने की स्थिति में अग्निशामक यन्त्र मौजूद होने के बावजूद भी कोई फायदा नही होगा क्योंकि यदि कोई अंजान व्यक्ति इसे चलाता है तो हो सकता है वह अग्निशामक यन्त्र का पिन ही न तोड़ पाए या फिर उसे आग बुझाने की सही जानकारी नहीं है तो वह अग्निशामक यन्त्र का मैटेरियल आग के नीचे न छिड़कर आग के ऊपर (top) छिड़क रहा है। इससे अग्निशामक यन्त्र का मैटेरियल भी खत्म हो जाएगा और आग भी नही बूझेगी इसलिए अग्निशामक यन्त्र के प्रचालन की सही जानकारी होना आवश्यक है। इसीलिए इसका सही तरीके से प्रचालन की जानकारी के लिए PASS बनाया गया।

FAQs

प्रश्न: PASS अग्निशामक यन्त्र को संचालित करने की विधि है इसका क्या अर्थ है?
उत्तर: सबसे पहले अग्निशामक यन्त्र के पिन को तोड़े, लक्ष्य का निर्धारण करें की हमे आग बुझाने के लिए छिड़काव कहां करना है, अग्निशामक यन्त्र के लीवर को घुमाएं जिससे की उसका मैटेरियल बाहर निकले और अग्निशामक यन्त्र को आग के चारों ओर घुमाए जिससे की उसका मैटेरियल बाहर निकले और आग को बुझा दे।

प्रश्न: PASS अग्निशामक यन्त्र को संचालित करने की विधि में अन्तिम S का क्या अर्थ होता है?
उत्तर: अन्तिम S का अर्थ Sweep होता है। यह बताता है की आग बुझाने के लिए आग के चारों ओर अग्निशामक यन्त्र को घुमाए।

प्रश्न: अग्निशामक यन्त्र के सही संचालन (PASS) का पूरा नाम क्या है? (Full form of PASS)
उत्तर: Pull, Aim, Squeeze, Sweep

अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक

Post a Comment

0 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box. All the comments are Reviewed by Admin.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top