Geyser MCQ Questions Answers in Hindi | Electrician Exam

0
Electric geyser घरेलू उपकरणों (Domestic Appliances) का एक महत्वपूर्ण भाग है, इसलिए ITI Electrician, Wireman और Polytechnic परीक्षाओं में इससे जुड़े प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इस पोस्ट में geyser के thermostat, heating element, safety devices और working principle से संबंधित महत्वपूर्ण MCQ questions with answers सरल हिंदी में दिए गए हैं, ताकि आप theory के साथ-साथ exam preparation भी आसानी से कर सके।
Electric geyser MCQ questions and answers in Hindi for ITI Electrician exam preparation

Geyser MCQ Questions with Answers in Hindi


1. निम्नलिखित में से कौन L सीरीज टाइप एमसीबी (MCB) का उपयोग करता है?
(A) गीज़र
(B) लोकोमोटिव
(C) एयर कंडीशनर
(D) हैलोजन लैंप
उत्तर— A
Explanation: L-series MCB low starting current वाले load के लिए होता है। Geyser एक resistive load (heating element) है जिसमें motor जैसा heavy starting current नहीं आता, इसलिए इसमें L-type MCB लगाया जाता है।

2. गीजर का उपयोग करते समय गर्म पानी में भाप के उत्पादन का निम्नलिखित में कौन सा संभावित कारण हो सकता है?
(A) ओपन सर्किट
(B) फास्टस रिसाव
(C) हीटिंग इकाइयों पर स्केल जमा
(D) ग्राउंडड हीटिंग एलिमेंट
उत्तर— C
Explanation: जब element पर scale (सफेद परत) जम जाती है तो heat सीधे पानी में transfer नहीं होती। Element बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है और पानी अचानक उबलने लगता है, जिससे ज्यादा भाप बनती है।

3. _____ का उपयोग गीजर के तापन तत्वों (heating element) में धारा को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है, जिससे पानी का तापमान ______ के बीच नियंत्रित और स्थिर रहता है?
(A) अर्धचालक स्विच, 25°C से 50°C
(B) थर्मोस्टेट, 32°C से 88°C
(C) अर्धचालक स्विच, 32°C से 88°C
(D) थर्मोस्टेट, 25°C से 50°C
उत्तर— B
Explanation: Thermostat temperature sensing switch होता है।
• तापमान बढ़ने पर supply OFF
• ठंडा होने पर supply ON
• इससे पानी का तापमान safe range में स्थिर रहता है।

4. अगर आपको चंद्रा ही जलता तक जिसमें घर पानी की बात है उसे ठीक करना है तो इसे ही करने के लिए कि जांच करके दोस्त का पता लगाए जा सकता है?
(A) सभी संभाव्य क्षरण बिंदु
(B) तापस्थापी व्यवस्थापन (थर्मोस्टेट)
(C) स्थिति के लिए तत्व
(D) अबद्ध संबधान के लिए सभी तारस्थापन
उत्तर— B
Explanation: अगर thermostat खराब हो जाए तो element लगातार ON रहेगा और पानी उबलने लगेगा। इसलिए overheating की समस्या में सबसे पहले thermostat check किया जाता है।

5. उस जगह पर किस वाटर हीटर का उपयोग किया जाता जहां केवल एक तापक के साथ एक से अधिक सेवा केंद्र (सर्विस पॉइंट) पर गर्म पानी की आवश्यकता होती है?
(A) दाब प्रकार
(B) निमज्जन प्रकार
(C) शीतक प्रकार
(D) गैर दाब प्रकार
उत्तर— A
Explanation: Pressure type geyser में tank sealed होता है और high pressure में पानी कई नलों (multi-point supply) तक जा सकता है — जैसे bathroom + kitchen।

6. विद्युत गीजर में ताप नियंत्रक (थर्मोस्टेट) किस तरह जुड़ा रहता है?
(A) फ्यूज के समान्तर में
(B) विद्युत स्रोत के छोरों पर
(C) तापन अवयव के श्रेणी (series) में
(D) तापन अवयव के समान्तर (parallel) में
उत्तर— C
Explanation: Thermostat heating element के series में लगाया जाता है ताकि वह पूरी supply को ON/OFF कर सके। Parallel में लगाने पर supply बंद नहीं होगी।

7. गीजर के बाह्य आवरण और आन्तरिक टंकी के मध्य किस पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है?
(A) वायु
(B) माइका
(C) एसबेस्टस 
(D) ग्लास वूल
उत्तर— D
Explanation: Glass wool एक heat insulator है। यह गर्मी को बाहर जाने से रोकता है और पानी लंबे समय तक गर्म रहता है।

8. गीजर में भीतरी कंटेनर व भहरी फेसिंग के बीच में ग्लास वूल क्यों लगाए जाता है?
(A) पानी का कलावधि बढ़ाने के लिए
(B) लोड धारा कम करने के लिए
(C) ऊष्मा हानि घटाने के लिए
(D) ऊष्मा हानि बढ़ाने के लिए
उत्तर— C
Explanation: Insulation की वजह से बिजली की बचत होती है और बार-बार heating की जरूरत नहीं पड़ती।


9. तरल पदार्थ को गर्म करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा उपकरण उपयोग किया जाता है?
(A) इलेक्ट्रिक आयरन
(B) इलेक्ट्रिक केतली
(C) सोल्डरिंग
(D) हॉट प्लेट
उत्तर— B
Explanation: Electric kettle विशेष रूप से liquid heating के लिए design होती है जबकि iron, soldering iron और hot plate solid surface heating के लिए होते हैं।

10. तापन (heating) के दौरान गीजर में थर्मोस्टेट का प्रतिरोध कितना होता है?
(A) लगभग 1kΩ
(B) शून्य Ω के आसपास
(C) विवृत (ओपन)
(D) 100 Ω तक अति उच्च मान
उत्तर— D
Explanation: जब set temperature पूरा हो जाता है तो thermostat contact खोल देता है (open circuit)।
इसलिए उसका resistance बहुत high (लगभग open circuit) हो जाता है और heating बंद हो जाती है।

11. गीजर में प्रयोग होने वाली आउटलेट पाइप (outlet pipe) का आकार कैसा होता है?
(A) U आकार
(B) W आकार
(C) Z आकार
(D) X आकार
उत्तर— A
Explanation: U-tube गर्म पानी को ऊपर की परत (hottest layer) से बाहर निकालती है और ठंडा पानी नीचे रहता है। इससे हमेशा ज्यादा गर्म पानी मिलता है।

निष्कर्ष (Conclusion)


इस पोस्ट में हमने electric geyser से जुड़े महत्वपूर्ण MCQ questions के साथ उनके concepts को भी समझा। Geyser में thermostat, heating element, insulation और safety devices की सही जानकारी होना ITI Electrician और अन्य technical exams के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप केवल answers याद करने के बजाय इनके working principle को समझ लेते हैं, तो exam के साथ-साथ practical field work में भी आसानी होगी। इसलिए इन प्रश्नों को बार-बार पढ़ें और concept clear करके अपनी तैयारी मजबूत बनाएं।


अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक

Post a Comment

0 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box. All the comments are Reviewed by Admin.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top