ट्रांसफॉर्मर में प्रयुक्त होने वाली सुरक्षा युक्तियां और रख रखाव की जानकारी | Transformer Safety Device

0
ट्रांसफॉर्मर में प्रयुक्त होने वाली सुरक्षा युक्तियां और रख रखाव की जानकारी (Transformer Safety Device):— इस आर्टिकल में ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा के लिए प्रयुक्त होने वाली सुरक्षा युक्तियों के बारे में जानकारी दी गई है। एक ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा के लिए आन्तरिक व बाह्य दो प्रकार की सुरक्षा युक्तियां प्रयोग की जाती है। जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
Transformer Safety Device In Hindi
A. आंतरिक सुरक्षा युक्तियां:— आन्तरिक सुरक्षा युक्तियां ट्रांसफॉर्मर को आन्तरिक फॉल्ट से सुरक्षा प्रदान करती है। इसके अन्तर्गत निम्नलिखित सुरक्षा युक्तियां आती है।

1. बुकोल्ज रिले:— यह एक गैस ऑपरेटेड रिले होती है। इसका काम सभी प्रकार के आन्तरिक दोष को रोकना है। इसे मुख्य टैंक और कंजरवेटर टैंक के बीच ही लगाया जाता है।
इसे 3° से 7° के कोण पर लगाया जाता है। बुकोल्ज रिले महंगा होने के कारण इसे 500 KVA के ट्रांसफार्मर में ही प्रयोग करते है। बुकोल्ज रिले के अन्दर दो मर्करी स्विच लगे होते है। जो दोष आने की स्थिति में संकेत के साथ साथ ट्रिप हो जाते है। यह गर्म तेल से निकलने वाली गैस से चालित होता है। यह इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रोनिक्स सर्किट की तरह नही बल्कि मैकेनिकली काम करती है।

2. प्रेशर रिलीफ वाल्व:— प्रेशर रिलीफ वाल्व बड़े ट्रांसफॉर्मर में इस्तेमाल की जाती है। प्रेशर रिलीफ वाल्व का कार्य ट्रांसफार्मर के भीतर बन रहे प्रेशर से ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा करना होता है। प्रेशर रिलीफ वाल्व को ट्रांसफॉर्मर के टॉप पर लगाया जाता है। इसमें एक प्लेट लगी होती है। जिसके ऊपर एक स्प्रिंग लगा होता है। यह स्प्रिंग उस प्लेट को दबाकर रखती है और प्रेशर अधिक होने पर प्लेट उठ जाती है और प्रेशर रिलीज होने के बाद पुनः बंद हो जाती है।

3. एक्सटलोजन वेंट वाल्व:— यह भी प्रेशर रिलीफ वाल्व की तरह ही कार्य करता है। इसमें एक धातु की पतली परत प्रेशर को रोकने के लिए प्रयोग करती है। प्रेशर अधिक होने पर वह धमाके के साथ फट जाती है और प्रेशर रिलीज हो जाता है। यह ट्रांसफॉर्मर की बॉडी से अधिक कमजोर होती है।

4. ऑयल एंड वाइंडिंग टेंपरेचर इंडिकेटर:— इसमें दो सेंसर लगे होते है। जिसमे से एक ऑयल व दूसरा वाइंडिंग के टेंपरेचर को नापता है।

5. कंजरवेटर टैंक:— यह मेन टैंक से जुड़ा एक सहायक टैंक होता है। जिसमे मेन टैंक का ऑयल का स्तर बढ़ने पर मुक्त स्पेस प्रदान करता है और ठंडा होने पर पुनः ऑयल मेन टैंक में वापस चला जाता है। यह मेन टैंक के ऊपर स्थित होता है। ब्रिदर को कन्जर्वेटर टैंक के ऊपरी हिस्से पर स्थापित किया जाता है। इसका कार्य कन्जर्वेटर टैंक में आने वाली वायु में से नमी और धूलकण को रोकना है इसके लिए सिलिका जेल का प्रयोग करते है सिलिका जेल नीला रहता है लेकिन नमी सोखने के बाद यह गुलाबी हो जाता है। सिलिका जेल का रंग गुलाबी होने के बाद इसको बदल देना चाहिए।

B. बाहरी सुरक्षा युक्तियां:— ऐसी सुरक्षा युक्तियां जो ट्रांसफार्मर को बाहरी सुरक्षा प्रदान करती है उन्हे बाहरी सुरक्षा युक्तियां कहते है। बाहरी सुरक्षा युक्तियों की जानकारी नीचे दी गई है।

1. ओवर करेंट प्रोटेक्शन:— यदि ट्रांसफार्मर में किसी कारण से ज्यादा लोड जोड़ दिया जाता हैं तो उसमे से अधिक करंट प्रवाहित होने लगता है तथा ट्रांसफॉर्मर में दोष उत्पन्न होने की संभावना होती है इसकी सुरक्षा के लिए ओवर करेंट प्रोटेक्शन युक्ति का प्रयोग करते है।

2. अर्थ फॉल्ट प्रोटेक्शन:— ट्रांसफार्मर के तीनो फेज में से यदि कोई भी ट्रांसफार्मर की बॉडी या अर्थ से शॉर्ट होती है हो उसकी सुरक्षा के लिए अर्थ फॉल्ट प्रोटेक्शन युक्ति का प्रयोग किया जाता है।

ट्रांसफार्मर का रख रखाव :— ट्रांसफार्मर एक ऐसी युक्ति है जो अत्यधिक उच्च दक्षता 95% से 98% तक कार्य करता है इस कारण समय–समय पर इसके तेल का स्तर, सुरक्षा युक्तियो के स्थिति और सिलिका जेल का रंग चेक करते रहना चाहिए।

अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक:—

Post a Comment

0 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box. All the comments are Reviewed by Admin.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top