10 इलेक्ट्रीशियन हैंड टूल्स का नाम और उपयोग | 10 Electrician Hand Tools Name And Uses

0

10 इलेक्ट्रीशियन हैंड टूल्स के नाम और उनका उपयोग (10 Electrician Hand Tools Name And Uses):

इस आर्टिकल में 10 इलेक्ट्रीशियन हैंड टूल्स के नाम, उनका उपयोग तथा रख रखाव के बारे में जानकारी दी गई है। आशा करता हूं ये आर्टिकल आप के लिए बहुत ही हेल्पफुल होगा।
Hand Tools PPT
Electrician Hand Tools In Hindi

1. इलेक्ट्रीशियन चाकू (Electrician Knife): इलेक्ट्रीशियन चाकू का जो तेज ब्लेड होता है उसका प्रयोग केबल को छिलने के लिए तथा खुरदरे सिरे वाले ब्लेड का प्रयोग तारो के पृष्ठ की सफाई के लिए किया जाता है। इसके ब्लेड का प्रयोग कभी भी तार को काटने के लिए नही करना चाहिए।
चाकू का साइज उसके सबसे बड़ी ब्लेड की लम्बाई से निर्धारित होता है।
उपयोग— केबल का इन्सुलेशन हटाने तथा तार के पृष्ठ की साफ सफाई करने में किया जाता है।
Electrician Hand Tools Knife

देखरेख और अनुरक्षण (Care and maintenance):
A. चाकू के ब्लेड का उपयोग कभी भी तार काटने के लिए नही करना चाहिए।
B. इसे जंग मुक्त रखना चाहिए इसके लिए उपयोग करने के बाद इसे स्नेहक या तेल लगाकर रखना चाहिए।
C. ब्लेड की धार ठीक हालत में होनी चाहिए तथा जब चाकू उपयोग में ना हो तो उसे फोल्ड (fold) करके रखना चाहिए।

2. ट्राई स्क्वायर (Try–Square) या गुनिया: यह कठोर स्टील का बना होता है। तथा वर्गाकारिता (वर्गाकार आकृति) या 90° कोण की जांच हेतु उपयोग किया जाता है। इसकी यथार्थता 0.002mm/10mm होती है।
उपयोग— इसका उपयोग वर्गाकारिता जांच, तलों के चपटेपन की जांच, जॉब के किनारो पर 90° लाइन मार्किंग और जॉब के लम्बवत नियोजित जांच में करते हैं।
Electrician Hand Tools Try Square

देखरेख और अनुरक्षण (Care and maintenance):
A. इसका उपयोग कभी भी हथौड़े की तरह नहीं करना चाहिए।

3. खरोंचक (Scriber): खरोंचक पैना नुकीला स्टील टूल होता है जोकि कार्बन टूल स्टील (carbon tool steel) से बना होता है।
उपयोग— इसका उपयोग लेआउट/जॉब (layout/job) पर लाइन खींचने में करते है।
Electrician Hand Tools Scriber

4. विभाजक (Divider): इसमें स्टील टांगो का जोड़ा (steel lag pair) होता है। तथा इनके समायोजन हेतु नट व स्प्रिंग (nut & spring) होता है।
उपयोग— इसका उपयोग जॉब पर वृत्त, चाप लगाने, पॉइंट के बीच दूरी मापन तथा पैमाने से माप सीधा स्थानान्तरित करने में किया जाता है।
Electrician Hand Tools Divider

5. मैलेट (Mallet): यह कठोर लकड़ी या नायलान का बना होता है। धातु चादर को सीधा करना हो या उसकी फॉरसिंग (foresoing) करनी हो तब इसका प्रयोग किया जाता है। 
उपयोग— पतली धातु चादरों को सीधा करने या मोड़ने में इसका उपयोग किया जाता है।
Electrician Hand Tools Mallet

देखरेख और अनुरक्षण (Care and maintenance):
A. कील लगाने के लिए इसका उपयोग कभी नही करना चाहिए।
स्टील और लोहे की कठोर धातु पर इसका प्रयोग कभी नही करना चाहिए।

6. पिंसर (Pinchers): इसे पिंसर या चिमटा कहा जाता है। इसका साइज इसकी लंबाई द्वारा निर्धारित की जाती है।
उपयोग— पिंसर का उपयोग लकड़ी से कील निकालने के लिए किया जाता है।
Electrician Hand Tools Pincers

देखरेख और अनुरक्षण (Care and maintenance):
A. हथौड़े की तरह इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

7. पेचकस (Screwdriver): स्क्रूड्राइवर का प्रयोग नट को कसने या खोलने के लिए किया जाता है। स्क्रूड्राइवर का चुनाव ब्लेड की लंबाई, टिप की आकृति/मोटाई के आधार पर किया जाता है।
यह सबसे छोटा 45mm लम्बाई व 3mm व्यास तथा सबसे बड़ा 300mm लम्बाई व 10mm व्यास का होता है।
उपयोग— नट को खोलने और कसने में।
Electrician Hand Tools Screwdriver

8. फिलिप्स स्क्रू ड्राइवर (Philips Screw Driver): क्रॉस स्क्रू (cross screw) आकृति के स्क्रू को कसने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। क्रॉस स्क्रू आकृति स्टार के जैसी होती है।

देखरेख और अनुरक्षण (Care and maintenance):
A. पेचकस का प्रयोग लीवर के रूप में कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से पेचकस का ब्लेड टेढ़ा हो जाएगा और पेचकस इस्तेमाल करने योग्य नहीं रहेगा।
B. टिप को ठीक आकार में रखना चाहिए तथा कभी–कभार किसी मामले में आकर के अनुरूप ग्राइंड कर देना चाहिए।

9. टेनन सा (Tenon Saw): टेनन सा प्लास्टिक या सनमाइका काटने के काम आता है। इसमें रैक एंगल (rack angle) 25°–30° तथा कटिंग एंगल (cutting angle) 60°–63° डिग्री होता है। सामान्यतः टेनन सा की लंबाई 250 या 300mm होती हैं तथा प्रति 25.4mm में 8 से 12 दांते होती है। ब्लेड की चौड़ाई 10cm होती है।
उपयोग— प्लास्टिक या सनमाइका, केसिंग कैंपिंग, बोर्ड काटने में।
Electrician Hand Tools Tanon Saw

देखरेख और अनुरक्षण (Care and maintenance):
A. इसे जंग से बचाना चाहिए। तथा जब प्रयोग में न हो तो ग्रीस लगाकर रखना चाहिए।

10. बेंट स्निप (Bent Snip): इसका उपयोग मुड़ी हुई चादर काटने में करते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक

Post a Comment

0 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box. All the comments are Reviewed by Admin.

Post a Comment (0)
To Top