मर्करी आर्गन टंगस्टन लैंप और मरकरी वेपर लैंप की कार्यप्रणाली | Mercury Argon Tungsten Lamp

1

मर्करी आर्गन टंगस्टन लैंप (Mercury Argon Tungsten Lamp)


इस लैंप की संरचना मर्करी आर्गन लैंप और फिलामेंट लैंप के समान होती है।
इस लैंप के आउटर केज (outer cage) में टंगस्टन का फिलामेंट होता है। मर्करी आर्गन टंगस्टन लैंप स्टार्ट (start) उद्दीप्त लैंप (incandescent lamp) की तरह होता है तथा रनिंग (run) के समय यह मरकरी वाष्प लैंप (mercury vapour lamp) की तरह कार्य करता है।
स्टार्टिंग में दोनों इलेक्ट्रोडो को टंगस्टन का फिलामेंट गर्म करता है, गर्म होने के बाद दोनो इलेक्ट्रोडों के बीच डिस्चार्जिंग प्रक्रिया शुरू हो जाती है तथा कुछ समय बाद टंगस्टन का संयोजन (connection) कट जाता है।
मर्करी आर्गन टंगस्टन लैंप में सहायक इलेक्ट्रोड (auxiliary electrode) नही होता है। तथा बाह्य परिपथ में चोक तथा स्टार्टर प्रयोग नहीं किया जाता है जिसके कारण इसे एसी और डीसी (ac and dc) दोनों सप्लाई पर प्रचालित किया जा सकता है।
यह लैंप फिलामेंट की वजह से स्टार्ट होता है न की किसी बाहरी या स्टार्टिंग इलेक्ट्रोड से। इस लैंप में उद्दीप्त लैंप का लाल–पीला प्रकाश मिश्रित होता है जो की फिलामेंट व विसर्जन ट्यूब से निकलता है यह प्रकाश आंखो के लिए अनुकूल होता है। यह लैंप फिलामेंट विसर्जन ट्यूब की श्रेणी में आता है।
Mercury Argon Tungsten Lamp Working Principle

मरकरी वेपर लैंप (Mercury Vapour Lamp): यह लैंप मरकरी आर्गन (MA) प्रकार के लैंप के समान होता है। अन्तर केवल इतना होता है की इसकी कैप बायोनेट कैप होती है।
मरकरी आर्गन में लैंप की कैप (holder) एडीसन स्क्रू प्रकार का होता है। जबकि मरकरी वेपर लैंप में बयोनेट कैप लगी होती है, जिसमे 3 पिन होती है।
इस लैंप की दक्षता मरकरी आर्गन से थोड़ी अधिक लगभग 50 lm/W होती है।

FAQ:

प्रश्न: मर्करी आर्गन टंगस्टन लैंप किस लैंप की तरह स्टार्ट (start) होता है?
उत्तर: उद्दीप्त लैंप की तरह।
प्रश्न: मर्करी आर्गन टंगस्टन लैंप किस लैंप की तरह चलता (running) है?
उत्तर: मरकरी वाष्प लैंप (mercury vapour lamp)।
प्रश्न: मर्करी आर्गन टंगस्टन लैंप किस सप्लाई पर कार्य करता है?
उत्तर: एसी और डीसी दोनों सप्लाई पर।
प्रश्न: मर्करी आर्गन टंगस्टन लैंप किसकी सहायता से स्टार्ट होता है?
उत्तर: फिलामेंट की वजह से न की किसी बाहरी या स्टार्टिंग इलेक्ट्रोड से।
प्रश्न: क्या मर्करी आर्गन टंगस्टन लैंप में चोक या स्टार्टर का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर: नही
प्रश्न: मरकरी वेपर लैंप की दक्षता कितनी होती है?
उत्तर: 50 lm/W

अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक

Post a Comment

1 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box. All the comments are Reviewed by Admin.

Post a Comment

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top