जानिए एनएफपीए डायमंड डायग्राम के बारे में | NFPA Diamond Diagram | NFPA 704 क्या है?

1

NFPA डायमंड डायग्राम क्या है? (NFPA Diamond Diagram)

NFPA diamond diagram को सेफ्टी डायमंड (safety diamond) के नाम से भी जाना जाता है।
NFPA डायमंड डायग्राम में चार रंग के डिवीजन होते हैं और इसमें तीन डिवीजनों में (0–4) तक एक संख्या होती है और इसमें 0 से 4 तक में विशेष वर्ण लिखा होता है। NFPA डायमंड डायग्राम को चार रंग लाल, पीला, सफेद और नीला में बांटा गया है जो क्रमशः ज्वलनशीलता, प्रतिक्रियाशीलता (पानी के खतरे), विशेष खतरों और स्वास्थ्य संबंधी खतरों को इंगित करता है।
एनएफपीए चार्ट की आकृति हीरे (diamond) के जैसी होती है। NFPA का पूरा नाम National Fire Protection Association है। जिसकी स्थापना (established) 1986 में हुई थी।

NFPA डायमंड डायग्राम (NFPA Diamond Diagram In Hindi)

नेशनल फायर प्रोटेक्शन एसोसिएशन ने रेटिंग प्रणाली के रूप में एक चार्ट बनाया था, जो किसी सामग्री के खतरों की पहचान करने में मदद करता है।
NFPA Chart Kya Hai
NFPA Diamond Diagram Chart In Hindi

NFPA 704 क्या है? (NFPA 704 Chart In Hindi)

NFPA 704 चार्ट राष्ट्र अग्नि सुरक्षा संघ द्वारा विकसित एक रंग-कोडित आरेख है, जो रसायनों से खतरे को निर्धारित करने में मदद करता है और अग्निशामकों को आग लगने की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए चेतावनी भी देता है।

NFPA चार्ट के अनुसार खतरों के प्रकार (Types of Hazard according to NFPA)

NFPA चार्ट के अनुसार खतरें 4 प्रकार के होते है जिन्हे दिखाने के लिए चार रंग लाल, पीला, सफेद और नीला का उपयोग किया जाता है। इन रंगों की विशेषताओ के बारे में यहां बताया गया है।

लाल रंग (Red Colour): इस चार्ट में लाल रंग आग (fire) के खतरों को बताता है। यह बताता है कि यहां आग से संबंधित खतरा है इसकी कोडिंग 0 से 4 तक की जाती है।
  • 0— सामान्य अवस्था में ज्वलनशील नहीं अर्थात नॉरमल कंडीशन (normal condition) में आग नहीं पकड़ेगी।
  • 1— कुछ ज्वलनशील अर्थात यदि प्रज्वलन करना है तो प्रज्वलन हेतु यहां उच्च ताप (high temperature) या उच्च ऊष्मा (high heat) की आवश्यकता होगी।
  • 2— मध्यम ज्वलनशील अर्थात आसानी से आग पकड़ लेगा। इसका फ्लैश प्वाइंट (flash point) 200°F से कम होता है।
  • 3— सीरियस (serious), अर्थात ज्वलनशील आग पकड़ेगी और आग की ज्वाला भी निकलेगी। फ्लैश पॉइंट 73°F से 100°F होता है।
  • 4— एक्सट्रीम (extreme) अर्थात अत्यंत ज्वलनशील, इसमें फ्लैमेबल गैस या फ्लैमेबल द्रव (flemmable gas or flemmable liquid) आते है। इसका फ्लैश पॉइंट 73°F से कम होता है।

नीला रंग (Blue Colour): नीला रंग स्वास्थ्य खतरे को बताता है। इसकी भी कोडिंग 0—4 तक होती है।
  • 0— न्यूनतम खतरे को दर्शाता है।
  • 1— सामान्य (slightly) खतरे को दर्शाता है।
  • 2— मध्यम खतरे को दर्शाता है।
  • 3— खतरनाक और जहरीला (serious and toxic)
  • 4— अति खतरनाक अर्थात उच्चतर टॉक्सिक (high toxic)

पीला रंग (Yellow Colour): पीला रंग पानी के खतरे को बताता है।
  • 0— न्यूनतम खतरा, पानी के साथ कोई क्रिया नहीं
  • 1— सामान्य खतरा, कोई ऐसी चीज जिसे पानी के साथ मिलाएंगे या गर्म करेंगे तब खतरा होना होगा अन्यथा नहीं।
  • 2— मध्यम खतरा
  • 3— सीरियस खतरा (serious hazard)
  • 4— एक्सट्रीम खतरा (extreme hazard), कमरे के तापमान पर भी विस्फोट कर सकता है।

सफेद रंग (White Colour): यह विशिष्ट खतरों (special hazard) को बताता है।
  • पंखे की आकृति का अर्थ है विकिरण (radiation) का खतरा।
  • W- डब्ल्यू (W) पर क्रॉस निशान यह बताता है कि पानी का उपयोग नहीं करना है।
  • COR- यदि COR लिखा है, तो इसका मतलब है कि करोसिव (corrosive) है। इसमें कभी भी संक्षारण हो सकता है।
  • ACID- Acid
  • ALK- Alkali

FAQ:
प्रश्न: NFPA Diamond चार्ट पर सफेद रंग क्या दर्शाता है?
उत्तर - NFPA चार्ट पर सफेद रंग विशेष खतरों को जैसे- एसिड, रेडियोधर्मी सामग्री, ऑक्सीडाइज़र और करोसिव इत्यादि खतरों को दर्शाता है।

प्रश्न: एनएफपीए का पुरा नाम (NFPA full form) क्या है?
उत्तर: नेशनल फायर प्रोटेक्शन एसोसिएशन (National Fire Protection Association) होता है।

प्रश्न: NFPA चार्ट में कितने रंग होता है?
उत्तर: NFPA चार्ट में चार रंग लाल, पीला, नीला और सफेद होता हैं।

प्रश्न: एनएफपीए चार्ट (NFPA) की आकृति कैसी होती है?
उत्तर: हीरे के आकार की (diamond shape)

प्रश्न: NFPA चार्ट में लाल रंग क्या दर्शाता है?
उत्तर: आग के खतरें को।

प्रश्न: NFPA चार्ट में नीला रंग क्या दर्शाता है?
उत्तर: स्वास्थ्य का खतरा

Other Important Topic

Post a Comment

1 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box. All the comments are Reviewed by Admin.

  1. Very Informative And Unique Knowledge, Not available on Google in hindi language thanks.🙏

    ReplyDelete
Post a Comment

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top