Electronics का परिचय: 20 महत्वपूर्ण MCQ | Basic Electronics

0
इलेक्ट्रॉनिक्स का परिचय तकनीकी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण विषय है। इलेक्ट्रॉनिक्स में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, परिपथों और विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक युक्तियों के कार्य एवं उपयोग का अध्ययन किया जाता है। ट्रांजिस्टर, डायोड, IC, ECG, RADAR, संचार प्रणाली आदि इलेक्ट्रॉनिक्स के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं।
इस अध्याय से जुड़े 20 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) तैयार किए गए हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स की मूलभूत अवधारणाओं को समझने के साथ-साथ प्रतियोगी एवं तकनीकी परीक्षाओं की तैयारी में भी उपयोगी होंगे। यदि आप पॉलिटेक्निक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में कर रहे है तो ये सभी प्रश्न आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।
Electronics का परिचय – 20 Basic Electronics MCQ in Hindi

Basic Electronics MCQ In Hindi

इस आर्टिकल में बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित 20 बहुविकल्पीय प्रश्न और उसका उत्तर दिया गया है। सभी प्रश्न इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 1. सक्रिय युक्ति का उदाहरण है?
(A) ट्रांसफार्मर
(B) ट्रांजिस्टर
(C) प्रतिरोध
(D) प्रेरक
Ans— B

प्रश्न 2. निष्क्रिय घटक का उदाहरण है?
(A) ट्रांजिस्टर
(B) SCR
(C) UJT
(D) रेसिस्टर
Ans— D

प्रश्न 3. Solid state device का उदाहरण है?
(A) थायराट्रॉन
(B) पेंटोड
(C) ट्रायोड
(D) अर्धचालक डायोड
Ans— D

प्रश्न 4. इलेक्ट्रॉनिक्स में IC का अर्थ है?
(A) Internal Combustion
(B) Integrated Circuit
(C) Industrial Control
(D) Indian Culture
Ans— B

प्रश्न 5. हृदय रोगियों के दिल की जाँच हेतु उपयोग होता है?
(A) UJT
(B) ECG
(C) RADAR
(D) SONAR
Ans— B

प्रश्न 6. तरंगाकार देखने में प्रयुक्त होता है?
(A) CRO
(B) मल्टीमीटर
(C) दोलित्र
(D) प्रवर्धक
Ans— A

प्रश्न 7. शत्रु के हवाई जहाजों की सूचना देता है?
(A) RADAR
(B) ECG
(C) EEG
(D) X-ray
Ans— A

प्रश्न 8. वायरलेस कम्युनिकेशन प्रणाली का उपयोग किया जाता है?
(A) टेलीविजन प्रसारण में
(B) टेलीग्राफी में
(C) टेलीफोनी में
(D) टेलीप्रिंटर में
Ans— A

प्रश्न 9. निम्न में सक्रिय युक्ति है?
(A) ट्रांसफार्मर
(B) रियोस्टेट
(C) BJT
(D) रेडियो आवृत्ति चोक
Ans— C

प्रश्न 10. मानव मस्तिष्क के कार्य करने का माप प्राप्त कर सकते हैं?
(A) ECG से
(B) EEG से
(C) X-ray से
(D) RADAR से
Ans— B

प्रश्न 11. निम्न में से कौन-सी युक्ति निष्क्रिय घटकों से नहीं बनाई जा सकती?
(A) फिल्टर
(B) क्षीणक
(C) प्रवर्धक
(D) विभव विभाजक परिपथ
Ans— C

प्रश्न 12. भारत में टेलीफोन, टेलीग्राफ व डाक, कम्युनिकेशन आदि का कार्य किस विभाग द्वारा deal किया जाता है?
(A) DRDO
(B) ISRO
(C) IIT
(D) DOT
Ans— D

प्रश्न 13. टेलीफोन का आविष्कार किसने किया?
(A) स्ट्रॉजर
(B) न्यूटन
(C) ग्राहम बेल
(D) आइंस्टाइन
Ans— C

प्रश्न 14. टेलीविजन का आविष्कार किसने किया?
(A) जे. एल. बेयर्ड
(B) स्कॉर्पियो
(C) आर. जी. वॉट्समैन
(D) न्यूटन
Ans— A

प्रश्न 15. भारत का प्रथम संचार उपग्रह था?
(A) APPLE
(B) ARYABHATT
(C) INSAT
(D) ISRO
Ans— A

प्रश्न 16. RADAR का full form?
(A) Radio Direction and Reflection
(B) Radio Detection and Ranging
(C) Radiowaves Despatching and Receiving
(D) Random Detection and Reradiation
Ans— B

प्रश्न 17. इंटरनेट को explore करने की प्रक्रिया कहलाती है?
(A) चैटिंग
(B) ट्रैकिंग
(C) सर्फिंग
(D) ई-मेल
Ans— C

प्रश्न 18. इंटरनेट पर संदेश भेजने की प्रक्रिया कहलाती है?
(A) चैटिंग
(B) ट्रैकिंग
(C) सर्फिंग
(D) ई-मेल
Ans— D

प्रश्न 19. ISRO सेटेलाइट सेंटर कहाँ है?
(A) बैंगलोर
(B) श्रीहरिकोटा
(C) अहमदाबाद
(D) थुम्बा
Ans— A

प्रश्न 20. APPLE सैटेलाइट को launch किया गया?
(A) श्रीहरिकोटा से
(B) फ्रेंच गुयाना से
(C) थुम्बा से
(D) फ्लोरिडा से
Ans— B

क्या आप इलेक्ट्रॉनिक्स के इन 20 MCQs में से सभी के सही उत्तर दे पाए?
अपना स्कोर कमेंट में बताएं और ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्नों के लिए पेज को Follow जरूर करें।

अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक:

Post a Comment

0 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box. All the comments are Reviewed by Admin.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top