NPCIL Rajasthan Trade Apprentice Recruitment 2026: 245 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

0
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने रावतभाटा राजस्थान साइट के लिए अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य ITI पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती Department of Atomic Energy, Government of India के अंतर्गत की जा रही है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ


ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की प्रारंभिक तिथि 26 फरवरी 2026 और ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 निर्धारित है।

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 26 फरवरी 2026 (सुबह 10:00 बजे)
अंतिम तिथि: 18 मार्च 2026 (शाम 4:00 बजे)

NPCIL Trade Apprentice Vacancy 2026 – कुल पदों का विवरण


NPCIL रावतभाटा राजस्थान साइट में ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 245 पद निर्धारित किए गए हैं। ट्रेड के अनुसार कुल पदों का विवरण नीचे दिया गया है।

Fitter – 68 पद
Electrician – 68 पद
Electronics Mechanic – 68 पद
COPA (Computer Operator & Programming Assistant) – 10 पद
Turner – 10 पद
Machinist – 10 पद
Welder – 11 पद
➡ कुल पद – 245
NPCIL Rajasthan Trade Apprentice 2026 245 Vacancy Thumbnail


प्रशिक्षण स्थान
NPCIL, रावतभाटा राजस्थान साइट
PO: अणुशक्ति, वाया कोटा, राजस्थान – 323303

Rajastahan, Rawatbhata Site PO: AnushaktiVia: Kota Rajasthan PIN–323303


प्रशिक्षण के लिए शारीरिक योग्यता का मापदंड


अभ्यर्थियों की शारीरिक स्वास्थ्यता अप्रेंटिस अधिनियम 1961 एवं अप्रेंटिस नियम 1962, के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित किया जाएगा तथापि निम्नलिखित न्यूनतम मापदंड है, जिसे अभ्यर्थियों द्वारा पूरा किया जाना है।

शारीरिक योग्यता का मापदंड: अभ्यर्थी सांसर्गिक या संक्रामक रोग से मुक्त होना चाहिए। उसे किसी ऐसी बीमारी से ग्रस्त नहीं होना चाहिए जो अप्रेंटिस के दौरान कार्य करने से बढ़ती हो या उसे अप्रेंटिस के दौरान कार्य के लिए अयोग्य कर दे अथवा अन्य लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डालती हो। उसे किसी भी प्रकार के यक्ष्मा रोग (टी.बी.) सक्रिय या सुप्त से मुक्त होना चाहिए।
अभ्यर्थियों को निम्नलिखित न्यूनतम मानदंड पूरे किए जाने चाहिए:
• ऊँचाई (Height) – 137 सेमी एवं अधिक
• वजन (Weight) – 25.4 किलोग्राम एवं अधिक
• सीना (Chest measurement) – विस्तार 3.8 सेमी से कम नहीं होना चाहिए (सीने के आकार को छोड़कर)
• दृष्टि (Vision) – किसी भी नेत्र या उसकी पलकों में किसी प्रकार की कोई विकृति जिससे कोई जोखिम पैदा हो या जोखिम बढ़े अथवा जोखिम की बारंबारता बढ़े, नहीं होनी चाहिए।

टिप्पणी: शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ट्रेड प्रशिक्षुओं के रूप में नियुक्त होने से पूर्व दस्तावेज सत्यापन के समय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पंजीकृत चिकित्सक द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र (जो उपरोक्त मानदंडों को पूरा करता हो) प्रस्तुत करना आवश्यक है।

NPCIL ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 18 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्गों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

अभ्यर्थी की आयु 18 मार्च 2026 को निम्नानुसार होनी चाहिए:
• न्यूनतम आयु: 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
• अधिकतम आयु: 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अर्थात अभ्यर्थी की आयु 18/03/2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी हो तथा 24 वर्ष से अधिक न हो।

आयु में छूट
भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार निम्न श्रेणियों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी:
• अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST)
• अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – नॉन क्रीमी लेयर)
• बेंचमार्क दिव्यांगजन (PwBD)
(आयु में छूट संबंधित सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।)

स्टाइपेंड


NPCIL ट्रेड अप्रेंटिस के रूप में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा, जिससे वे प्रशिक्षण के साथ-साथ अपने दैनिक खर्चों को भी वहन कर सकें।
• अवधि: 01 वर्ष
• स्टाइपेंड: ₹9,600 प्रति माह

चयन प्रक्रिया (Selection Procedure)


अभ्यर्थियों का चयन संबंधित आईटीआई ट्रेड में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर आधारित होगा तथा अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन आवेदन पत्र में प्रस्तुत करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रपत्र में समस्त अपेक्षित सूचनाएं प्रस्तुत की हैं, उन्हें संबंधित आईटीआई ट्रेड में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके उपरांत अभ्यर्थियों का चयन दस्तावेज सत्यापन के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर किया जाएगा।

• आईटीआई में प्राप्त अंकों का प्रतिशत बराबर होने पर अभ्यर्थी, जिसका जन्म पहले हुआ हो, पर विचार किया जाएगा।

• जन्म की तारीख भी समान रहने पर ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने दसवीं/आठवीं (आठवीं केवल वेल्डर ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए) परीक्षा में अधिक प्रतिशत प्राप्त किए हों, को वरीयता सूची में ऊपर रखा जाएगा।

• रावतभाटा राजस्थान साइट, पोस्ट अणुशक्ति, रावतभाटा के 16 कि.मी. में निवास करने वाले पात्र स्थानीय अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

महत्वपूर्ण शर्तें (Important Condition)


1. अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों के लिए कोई छात्रावास/परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

2. अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस के चयन के समय अपनी व्यवस्था स्वयं करनी होगी, एवं भोजन तथा आवास के लिए सभी खर्चों को वहन करना होगा।

3. आयु सीमा, अहर्ता आदि की गणना करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि अर्थात 18/03/2026 ही कट-ऑफ तिथि होगी। यदि किन्हीं प्रशासनिक/तकनीकी कारणों से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा भी दी जाए तो भी सभी योग्यता मानदंडों का निर्धारण करने के लिए दी गई निर्धारित तिथि अपरिवर्तित ही रहेगी।

4. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया के समाप्त होने तक एक वैध एवं सक्रिय व्यक्तिगत ई-मेल आईडी एवं मोबाइल नंबर रखें। एक बार पंजीकृत हो जाने के बाद ई-मेल आईडी एवं मोबाइल नंबर बदलने की अनुमति नहीं होगी।

5. आवेदक की अभ्यर्थिता अस्थायी होगी और बाद में प्रमाण पत्र/साक्ष्यों आदि के सत्यापन के अधीन होगी। यदि किसी भी चरण में यह पाया जाता है कि अभ्यर्थी ने असत्य या गलत जानकारी प्रस्तुत की है, तो अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।

6. इस प्रक्रिया के किसी भी स्तर जिसमें अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण ज्वाइनिंग भी शामिल है, पर यदि निम्नलिखित में से कुछ भी पाया जाता है, तो उक्त आवेदक को अयोग्य ठहराया जा सकता है, अभियोजित किया जा सकता है और आवेदक के आवेदन/अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण को तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा तथा एनपीसीआईएल इस संबंध में किसी भी प्रकार के पत्र व्यवहार पर विचार नहीं करेगा:
a. गलत सूचना दी है या गलत दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं या
b. संबंधित सूचना को छिपाया है या
c. पद हेतु निर्धारित मानदंड पूरे नहीं करते हैं या
d. छद्मरूप धारण करने के दोषी पाए जाते हैं या
e. उसने अमानवीय या अनुचित फोटोग्राफ अपलोड किए हैं।

7. विवाद: किसी भी विवाद की स्थिति में न्यायिक क्षेत्र राजस्थान होगा।

8. प्रबंधन किसी विशेष ट्रेड में सीटों की संख्या निरस्त करने अथवा बदलने और यहाँ तक कि अप्रेंटिसों के चयन की पूरी प्रक्रिया को ही बिना कोई कारण बताए निरस्त करने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखता है।

9. अहर्ता, आवेदनों की स्वीकायता अथवा आपत्ति, चयन का ढंग, आंशिक अथवा पूर्ण रूप से चयन प्रक्रिया का निरस्तीकरण, इत्यादि से संबंधित सभी मामलों में प्रबंधन का निर्णय अंतिम होगा और सभी अभ्यर्थियों के लिए बाध्यकारी होगा। इस विषय में किसी पत्र-व्यवहार पर विचार नहीं किया जाएगा। सीटों का भरा जाना अभ्यर्थी की उपयुक्तता के आधार पर पूरी तरह प्रबंधन के विवेक पर होगा और अनुपयुक्तता/अभ्यर्थियों की अपर्याप्त संख्या के कारण यदि इनमें से कुछ सीटें नहीं भरी जाती हैं तो इसके संबंध में कोई दावा उत्पन्न नहीं होगा।

सामान्य शर्ते (General Conditions)


a. अभ्यर्थियों को उपरोक्त अंतिम तिथि को या उससे पहले ऑनलाइन प्रारूप में विधिवत भरा हुआ आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

b. वे अभ्यर्थी, जो अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत किसी सरकारी अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या निजी औद्योगिक संगठन में वर्तमान में अप्रेंटिस कर रहे हैं, आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं।

c. प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को केवल उन कारणों, जो कि उनके नियंत्रण में नहीं हैं, के अलावा किसी अन्य कारण के लिए प्रशिक्षण छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षण आरंभ होने से पूर्व अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप अनुबंध करना होगा।

d. प्रत्येक अप्रेंटिस जिसने प्रशिक्षण की अवधि पूर्ण कर ली होगी, वह राष्ट्रीय व्यावसायिक ट्रेड प्रशिक्षण परिषद द्वारा संचालित परीक्षण में भाग लेकर दिए गए ट्रेड में अपनी दक्षता सुनिश्चित करेगा। राष्ट्रीय परिषद द्वारा परीक्षण उत्तीर्ण करने पर ही संबंधित ट्रेड में दक्षता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

e. अप्रेंटिसों का लिया जाना एवं प्रशिक्षण देना पूरी तरह से अप्रेंटिस अधिनियम, 1961, अप्रेंटिस नियम, 1992 तथा एनपीसीआईएल में अप्रेंटिसों को नियुक्त करने के लिए दिशानिर्देशों के प्रावधानों के अनुरूप है एवं प्रशिक्षण पूर्ण होने पर अप्रेंटिस को रोजगार देने की कोई बाध्यता नहीं है।

f. निर्धारित ट्रेड/संकाय में अप्रेंटिस प्रशिक्षण ले रहा प्रत्येक व्यक्ति अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 तथा अप्रेंटिस नियम, 1992 के अनुसार एनपीसीआईएल के साथ अप्रेंटिस अनुबंध में प्रवेश करेगा। वह अप्रेंटिस अनुबंध अप्रेंटिस प्रशिक्षण की अवधि समाप्त होने पर समाप्त होगी। अप्रेंटिस अनुबंध की कोई भी समय-पूर्व समाप्ति अथवा समय विस्तार उक्त अधिनियम, 1961 तथा उसके साथ पढ़े जाने वाले अप्रेंटिस नियम, 1992 और समय-समय पर होने वाले संशोधनों के अनुसार किए जाएंगे।

g. प्रशिक्षण पूर्ण होने पर अप्रेंटिस को एनपीसीआईएल में रोजगार का दावा करने का कोई अधिकार नहीं होगा।
रोजगार की बाध्यता: अप्रेंटिस का रखा जाना अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के उपबंधों के अनुसार है और इसलिए एनपीसीआईएल के लिए यह बाध्यकारी नहीं होगा कि वे किसी भी अप्रेंटिस को जिसने अपनी अप्रेंटिसशिप अवधि पूरी कर ली है, रोजगार का प्रस्ताव दें और न ही यह अप्रेंटिस के लिए बाध्यकारी होगा कि वे एनपीसीआईएल के अधीन रोजगार स्वीकार करें।

h. पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र: एनपीसीआईएल, रावतभाटा राजस्थान साइट अत्यंत संरक्षित क्षेत्र होने के कारण, अप्रेंटिस को नवीनतम पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र, जो कि संबंधित पुलिस प्राधिकरणों द्वारा जारी किया गया हो, प्रस्तुत करने के पश्चात ही लिया जाएगा।

i. संबंधित संस्थान द्वारा जारी चरित्र/आचरण प्रमाण-पत्र।

j. दस्तावेजों के सत्यापन के समय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी अभ्यर्थी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्राधिकृत सक्षम प्राधिकारी द्वारा भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जारी वैध जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति, मूल प्रति के साथ सत्यापन के लिए प्रस्तुत करेंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण-पत्र में क्रीमी लेयर/गैर क्रीमी लेयर स्थिति के बारे में उल्लेख होना चाहिए। केवल वे अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थी जिनके पास गैर-क्रीमी लेयर का प्रमाण पत्र है, भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार आरक्षण के लिए पात्र हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय “क्रीमी लेयर” अथवा “गैर क्रीमी लेयर”, जो लागू हो, की स्थिति स्पष्ट करेंगे।

k. अभ्यर्थियों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वर्ष 2025-26 हेतु वैध आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा (यदि लागू हो)।

l. अभ्यर्थियों को बेंचमार्क दिव्यांगजन के मामले में निर्धारित प्रपत्र में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा (यदि लागू हो)।

m. अभ्यर्थी द्वारा एक ही ट्रेड हेतु बहुल/डुप्लीकेट आवेदन की स्थिति में केवल अद्यतन (नवीनतम) आवेदन पर ही विचार किया जाएगा।

n. यदि अभ्यर्थी एक से अधिक ट्रेड पर आवेदन करने के लिए पात्र है और एक से अधिक ट्रेडों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो उन्हें प्रत्येक ट्रेड के लिए पृथक रूप से आवेदन करना होगा। हालांकि, अभ्यर्थी का अंतिम पैनल हेतु चयन (यदि पात्र हो तो) किस ट्रेड में किया जाएगा, यह निगम की आवश्यकता पर निर्भर होगा।

आवेदन कैसे करे (How to Apply)


1 इच्छुक अभ्यर्थी जो पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, को प्रथम National Apprenticeship Promotion Scheme 2.0 (NAPS 2.0) से संबंधित पोर्टल पर स्वयं को निम्नानुसार पंजीकृत करना होगा:

2. इच्छुक अभ्यर्थियों को National Apprenticeship Promotion Scheme 2.0 (NAPS 2.0) से संबंधित कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के वेब पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in पर स्वयं को पंजीकृत करना होगा।
3. अभ्यर्थी यह अवश्य सुनिश्चित करे कि उनका बैंक खाता उनके आधार नंबर से जुड़ा हुआ हो।

a) उपरोक्तानुसार पंजीकृत होने के बाद किसी पद के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी एनपीसीआईएल वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले, अभ्यर्थी प्रशिक्षु (अप्रेंटिस) प्रशिक्षण के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।
एनपीसीआईएल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 26.02.2026 (10:00 बजे) से उपलब्ध होगा और ऑनलाइन आवेदन 18.03.2026 (16:00 बजे) तक किया जा सकता है।

b) जिन अभ्यर्थियों ने एनएपीएस 2.0 से संबंधित वेबपोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in पर स्वयं को पंजीकृत कर लिया है, उन्हें निम्नानुसार यहाँ भी आवेदन करना होगा।

c) ट्रेड अप्रेंटिस को रावतभाटा राजस्थान साइट की एस्टैब्लिशमेंट रजिस्ट्रेशन संख्या E08160800007 के द्वारा भी उक्त पद के लिए आवेदन करना होगा।

d) ऑनलाइन आवेदन करने से पहले जेपीईजी फॉर्मेट में अधिकतम 50 केबी (अधिकतम 480 x 640 पिक्सल) व न्यूनतम 10 केबी (न्यूनतम 180 x 240 पिक्सल) में अपना फोटो तथा अपने हस्ताक्षर को भी जेपीईजी फॉर्मेट में अधिकतम 20 केबी (अधिकतम 160 x 560 पिक्सल) व न्यूनतम 80 x 100 पिक्सल में स्कैन कर लेना चाहिए।

टिप्पणी: यदि संबंधित एस्टैब्लिशमेंट आईडी में आवेदन नहीं किया गया है, तो आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

e) अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन के समय मूल दस्तावेजों के साथ उनके मामले में यथाप्रयोज्य निम्नलिखित प्रमाणपत्रों/दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां हस्ताक्षरित ऑनलाइन आवेदन के प्रिंटआउट के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होंगी:

a. ऑनलाइन आवेदन पर उचित स्थान पर हाल ही का पासपोर्ट आकार का फोटो।
b. ऑनलाइन आवेदन पर उचित स्थान पर अभ्यर्थी के हस्ताक्षर।
c. सरकार द्वारा निर्धारित प्रपत्र में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र/एसएससी या 10वीं अंक तालिका/प्रमाण पत्र या स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, जिसमें जन्म तिथि का उल्लेख हो।
d. शैक्षणिक योग्यता (10वीं/12वीं की अंक तालिकाएं)।
e. आईटीआई प्रमाण-पत्र तथा सभी सेमेस्टर/वर्ष की अंकतालिकाएं, यथाप्रयोज्य।
f. शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता केंद्र या राज्य सरकार/किसी अन्य वैधानिक प्राधिकरणों के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/तकनीकी शिक्षा बोर्ड से होनी चाहिए।
g. अन्य योग्यता/अनुभव प्रमाण-पत्र, यदि कोई हो।
h. भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए निर्धारित प्रारूप में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध जाति प्रमाण पत्र।
i. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वर्ष 2025-26 हेतु वैध आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र।
j. बेंचमार्क दिव्यांगजन के मामले में निर्धारित प्रपत्र में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
k. संबंधित प्राधिकारी द्वारा जारी ट्रांसजेंडर व्यक्ति के रूप में पहचान का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
l. मूल निवासी प्रमाणपत्र (रावतभाटा राजस्थान साइट के 16 कि.मी. की परिधि में निवास करने वाले पात्र स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए)।
m. पैन कार्ड।
n. आधार कार्ड।
o. बैंक खाता विवरण।
p. हाल ही में खींची गई पासपोर्ट के आकार की 02 फोटो।
विज्ञापन के हिंदी संस्करण में विज्ञापन के निर्वचन में संदेह या विवाद होने की स्थिति में अथवा किसी भी प्रकार की विसंगति की दशा में, केवल अंग्रेजी संस्करण ही सभी प्रयोजनों हेतु मान्य होगा।

नोट करें कि उपरोक्त विज्ञापन के संबंध में यदि कोई सूचना/शुद्धिपत्र/अनुशेष जारी किया जाता है तो उसे केवल एनपीसीआईएल वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर प्रकाशित किया जाएगा। अतः कृपया उक्त वेब पोर्टल का संदर्भ ग्रहण/विजिट करते रहें।

अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक

Post a Comment

0 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box. All the comments are Reviewed by Admin.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top