प्रकाश क्या होता है? | Light किसे कहते है | सूर्य के श्वेत प्रकाश के रंग | Light In Hindi

1
प्रकाश (Light Kya Hai)— प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा होती है, जो हमारी आंखों को वस्तुओ का बोध कराती है।
प्रकाश विद्युत चुंबकीय विकिरण (electromagnetic radiation/इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन) के रूप में चलती है जिसकी तरंग दैर्ध्य 380nm से 760nm तक होती है। (आंख इस तरंग दैर्ध्य के लिए सुग्राही होता है)।
Light
Definition of Light

सूर्य का श्वेत प्रकाश (White Light Of Sun)— सूर्य का श्वेत प्रकाश वास्तव में सात विभिन्न रंगों का सम्मिश्रण होता है, यह रंग इस प्रकार हैं।
1. बैगनी (Violet)
2. आसमानी (Indigo)
3. नीला (Blue)
4. हरा (Green)
5. पीला (Yellow)
6. नारंगी (Orange)
7. लाल (Red)

महत्वपूर्ण बिन्दु:—
  • श्वेत प्रकाश के इन सात रंगों को संक्षेप में VIBGYOR से व्यक्त किया जाता है।
  • आंख सर्वाधिक सुग्राही हरा (green) और पीला (yellow) रंग के प्रति होता है।
  • सबसे कम तरंगदैर्ध्य (wavelength) बैगनी (violet) रंग का होता है।
  • सबसे अधिक तरंगदैर्ध्य (wavelength) लाल (red) रंग का होता है।
  • लो प्रेशर सोडियम वेपर लैंप (low pressure sodium vapour lamp) एक रंग का प्रकाश देता है तथा जो कलर का रंग होता है वह पीला होता है। इसका प्रकाश सर्वाधिक दक्षता वाला प्रकाश माना जाता है इसके प्रकाश की एनर्जी दिन के प्रकाश से भी अधिक होती है। एकमात्र यही ऐसा लैंप है जो कोहरे को भी भेद सकता है। हरा और पीला रंग को आंखों द्वारा बिना जोर लगाए ही देख सकते हैं अतः एक लो प्रेशर सोडियम वेपर लैंप (low pressure sodium vapour lamp या L.P.S.V Lamp) में पीला रंग ही होता है।
  • चुकी V= f × λ से λ ∝ 1/f इसलिए जिसका तरंगदैर्ध्य ज्यादा होगा उसकी आवृति (frequency/फ्रीक्वेंसी) कम होगी।
  • बैगनी रंग से कम तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश को पराबैंगनी (ultra violet या UV) प्रकाश कहते हैं। इसे मनुष्य की आंख नहीं देख सकती है। यदि इसे दृश्य प्रकाश बनाना है तो किसी फ्लोरोसेंट पदार्थ का उपयोग करना पड़ेगा जैसे– फॉस्फर
  • लाल रंग से अधिक तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश को अवरक्त प्रकाश (infra red या IR) कहते हैं। अवरक्त से अधिक तरंगदैर्ध्य वाले रंगों से ऊष्मा उत्पन्न होने लगता है अर्थात ऐसी तरंगे ऊष्मा (heat) उत्पन्न करने लगती है। फिलामेंट लैंप में इसी IR से ताप उत्पन्न करके ताप दीप्त लैंप बनाए जाते हैं।
  • जिस रंग की तरंग तरंगदैर्ध्य सबसे कम होगी उसकी आवृत्ति सबसे उच्च होगी। बैगनी रंग की आवृत्ति सर्वाधिक व लाल रंग की सबसे कम आवृत्ति होती है।
  • बैगनी रंग की तरंगदैर्ध्य से कम तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश को देखने के लिए फ्लोरोसेंट पदार्थ (फास्फर) की कोडिंग करते हैं तथा लाल रंग की तरंगदैर्ध्य से ज्यादा वाले प्रकाश को ताप उत्पन्न करके फिलामेंट लैंप बनाकर उपयोग में लाते हैं।
महत्वपूर्ण टॉपिक जरूर पढ़े:—

Post a Comment

1 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box. All the comments are Reviewed by Admin.

Post a Comment

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top